साइंटिस्ट बनने के लिए क्या करें (वैज्ञानिक कैसे बनें)
अगर आप 10th class पास कर चुके हैं तो अब वक्त हैं करियर पर ध्यान देनें का | ज्यादातर मामलों में छात्रों को इसी समय यह निर्णय लेना होता हैं कि उन्हें आगे किस फील्ड में करियर बनाना हैं | आज हम हमारी पोस्ट “साइंटिस्ट बनने के लिए क्या करें (वैज्ञानिक कैसे बनें)” में scientist बनने से जुडी जानकारी प्राप्त करेंगे | तो आइये जानते हैं इस पोस्ट में कि कैसे बनें वैज्ञानिक | हो सकता हैं आप scientist ना भी बनना चाहें पर आपको पता होना चाहिए कि एक scientist यानि वैज्ञानिक बनने के लिए क्या क्या करना होता है |
[adinserter block=”11″]
साइंटिस्ट बनने के लिए सही समय पर करें लक्ष्य निर्धारित
अगर आप एक साइंटिस्ट बनना चाहते हैं तो आपको अपने स्कूल टाइम से ही यह लक्ष्य बनाकर चलना होगा कि आपको एक साइंटिस्ट (वैज्ञानिक) बनना हैं | जब आप एक लक्ष्य बना लेते हैं तो उसे पाना काफी आसान हो जाता हैं | इसका आसान सा उदाहरण यह है कि जब हमें पता ही नहीं होगा कि जाना कहाँ हैं और हम चलते चले जायेंगे तो उसका क्या निष्कर्ष निकलेगा बहुत सारा समय, पैसा आदि व्यर्थ करके हम एक दिन उसी जगह पर आ जायेंगें जहाँ से हमने शुरू किया था |
ठीक इसके विपरीत हमें जब पता होगा कि हमें जाना कहाँ हैं या हमारा लक्ष्य क्या हैं तो हम सिर्फ उसकी ही ओर आगे बढ़ेंगे और तमाम बाधाओं को पार करके हम अपने लक्ष्य तक जरुर पहुँच जायेंगे | इसलिए दोस्तों सिर्फ साइंटिस्ट बनने के लिए ही नहीं आप अपनी लाइफ में जो भी बनना चाहें उसका एक लक्ष्य जरुर बनायें |
वैज्ञानिक Scientist बनने के लिए क्या चाहिए ?
Scientist बनने के लिए आपमें कई सारी खूबियाँ होना चाहिए तभी आप एक सफल वैज्ञानिक बन सकते हैं | आइये जानते हैं विस्तार में कि वे कौन कौन से गुण एवं योग्यता होना चाहिए वैज्ञानिक बनने के लिए आपमें |
लगन : सिर्फ वैज्ञानिक ही नहीं जीवन में आप जो भी लक्ष्य प्राप्त करना चाहें आपको उसे पाने की लगन होना चाहियें | यह सबसे जरुरी हैं कि आप जो भी पाना चाहें उसको पाने के लिए आप अपने स्तर पर हर संभव प्रयास करें | एक वैज्ञानिक बनने के लिए आपमें एक लगन एक जूनून होना चाहियें और वह तब तक होना चाहियें जब तक आप अपनी मंजिल नहीं पा लें |
विज्ञानं में रूचि : वह छात्र जो बचपन से ही विज्ञानं एवं उससे जुड़े अन्य विषयों में ज्यादा रूचि रखता हो वह व्यक्ति साइंटिस्ट बनने का हक़ रखता हैं | विज्ञानं में रूचि रखने वाले छात्रों के लिए यह एक सही क्षेत्र हो सकता हैं जहाँ से वे अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं |
प्रैक्टिकल नॉलेज : एक वैज्ञानिक बनने के लिए यह बेहद जरुरी हैं कि आपमें किताबी ज्ञान की अपेक्षा प्रैक्टिकल नॉलेज ज्यादा हो | आप जो भी सीखें उसका प्रयोग करना ना भूलें |
साइंटिस्ट बनने के लिए क्या करें (वैज्ञानिक कैसे बनें)
[adinserter block=”11″]
कारण खोजें : आपके सामने कई सारी वस्तुएं, मशीन, उपकरण आदि होंगे, उनमें से मान लीजये एक पंखा अब वो क्यों घूम रहा हैं उसके पीछे क्या कारण हैं इसका पता लगाने की कोशिश करें | हो सकता हैं आप इसका पता लगाते लगाते कुछ और जानकारी पता कर ले जो अब तक किसी ने ना की हो |
भाषा : एक वैज्ञानिक को अपनी मात्रभाषा के आलावा अन्य भाषा का भी ज्ञान होना चाहियें ताकि दुसरे देशों या दुसरे साइंटिस्ट के बारे में जानकारी प्राप्त करने में कठिनाई ना हो | साथ ही किसी अन्य देश की तकनीक को समझने में भी आसानी हो |
रिसर्च को पढ़ें : आप हमारे देश-विदेश के कई महान वैज्ञानिकों की रिसर्च एवं उनकी जीवनी पढ़ें उससे आपको आपके लक्ष्य को प्राप्त करने में काफी मदद मिलेगी | साइंटिस्ट बनने के लिए क्या करें (वैज्ञानिक कैसे बनें)
हमारी यह पोस्ट भी पढ़ें : BDS क्या होता हैं, डेंटिस्ट कैसे बनें? | डॉक्टर कैसे बनें MBBS क्या हैं ? | एसएससी क्या हैं ?
[adinserter block=”13″]
वैज्ञानिक (scientist) बनने के लिए शैक्षिणिक योग्यता
जैसे MBBS करने के बाद डॉक्टर एवं BE करने के बाद इंजिनियर बन जाते हैं वैसे साइंटिस्ट बनने के लिए कोई विशेष कौर्स नहीं करना होता हैं जिसे करने के बाद साइंटिस्ट बन जाते हैं | साइंटिस्ट बनने के लिए आपको 10th के बाद Physics, Chemistry, biology, Maths एवं English जैसे subject के साथ शुरुआत करना होती हैं | इसके बाद इन्हीं विषयों में उच्च शिक्षा ग्रेजुएशन एवं पोस्ट ग्रेजुएशन जैसे एमएससी, ऍम फील, पीएचडी, इंजीनियरिंग आदि करके समय समय पर निकलने वाले वैज्ञानिकों के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं |
वैज्ञानिक बनने के लिए उम्र का कोई बंधन नहीं होता हैं आप किसी भी उम्र में आवेदन कर सकते हैं एवं आप किसी और विभाग में रहते हुए भी अपनी रिसर्च आदि को जारी रखते हुए अपनी मंजिल तक पहुँच सकते हैं | साइंटिस्ट बनने के लिए क्या करें (वैज्ञानिक कैसे बनें)
[adinserter block=”11″]
वैज्ञानिकों की सैलरी कितनी होती है ?
वैज्ञानिकों की जॉब एक A ग्रेड जॉब होती है इसलिए उन्हें शुरुआत से ही काफी अच्छी सैलरी मिलती हैं जो समय और अनुभव के साथ साथ बड़ती जाती हैं | सैलरी के आलावा वैज्ञानिकों को कई सारे भत्ते आदि भी मिलते हैं और सैलरी से ज्यादा सम्मान इस क्षेत्र में हैं |
तो दोस्तों यदि आप भी एक साइंटिस्ट बनना चाहते हैं तो ऊपर बताई बातों को ध्यान में रखें एवं एक और बात आप अपने साइंस एवं उससे जुड़े विषयों को गहराई से समझने की कोशिश करें एवं अपने लक्ष्य की ओर प्रयासरत रहें, आपको सफलता जरुर मिलेगी |
आज की इस पोस्ट “साइंटिस्ट बनने के लिए क्या करें (वैज्ञानिक कैसे बनें)” में इतना ही | हम जल्द ही अगली पोस्ट में और नई जानकारी प्राप्त करेंगे, तब तक आप हमारी अन्य पोस्ट पढ़ते रहें | आप हमें facebook या twitter पर भी follow कर सकते हैं या फिर हमारी वेबसाइट पर subscribe भी कर सकते हैं |
16th June 2017 @ 5:42 am
SSC krne ke Bad kya scientist ban skte Hai
16th June 2017 @ 11:58 am
नहीं याशिका जी एसएससी करने से आप साइंटिस्ट नहीं बन सकती |
11th August 2017 @ 6:51 am
Sir +2maths teacher k liye kya karna padega ..pls also describe about syllabus
12th August 2017 @ 3:51 pm
आप हमारी यह पोस्ट टीचर कैसे बनें पढ़ें |
22nd August 2017 @ 5:01 pm
Sir NASA m job ke liye kya karna padtha hai tell me..sir
28th April 2018 @ 10:04 pm
Avhi mai 10th pass kiya hu to aage kish subject se panu
29th April 2018 @ 2:02 pm
Aap hamari post 10th ke baad kya karen padiye puri jankari mil jayegi.
28th April 2018 @ 10:10 pm
Space scientest banane ke liye
28th November 2018 @ 8:54 pm
Sir, mein abhi bsc part 1 math honours Kar Raha hoon ab mujhe kya Karna hoga
29th November 2018 @ 11:53 am
आप अपना बी॰एससी॰ पूरा करिए और इसी में अच्छे नम्बर लाने की कोशिश करें ।
9th December 2018 @ 12:42 am
Mai abhi Inter me hu Robotics scientist banane ke liye aage kya karu
9th December 2018 @ 12:55 am
12th with PCM first step hai.