बैंक में क्लर्क बनने के लिए क्या करें आईबीपीएस की जानकारी
आज की इस पोस्ट “बैंक में क्लर्क बनने के लिए क्या करें आईबीपीएस की जानकारी” में हम जानेंगे की बैंक में क्लर्क बनने के लिए क्या करना होता हैं कौनसी परीक्षा पास होना जरुरी है, और कब बैंक की पोस्ट निकालती हैं, कहाँ आवेदन करना होता हैं आदि जानकारी आज हम प्राप्त करेंगे|
बैंक में क्लर्क बनने के लिए क्या करें आईबीपीएस की जानकारी

बैंक की जॉब आजकल अधिकतर युवा वर्ग का सपना होता है, कई छात्र अपना भविष्य बैंक में लिपिक (clerk) या परिवीक्षाधीन अधिकारी (PO) बनाने के लिए जी जान से मेहनत करते हैं और सफल भी होते हैं | कुछ छोटे शहरों में या यूँ कहें कि हिन्दी माध्यम के छात्रों के सही मार्गदर्शन नहीं मिलता इसीलिए हमारी वेबसाइट www.careerinhindi.com का मुख्य उद्देश्य ही हिन्दी माध्यम के छात्रों की हर संभव मदद करना हैं | आइये जानते है विस्तार में कि कैसे बैंक में लिपिक (clerk) बना जा सकता हैं |
बैंक क्लर्क क्या होता हैं ? Bank clerk kya hota hai
जब भी आप बैंक में जाते है तो आपको सबसे पहले क्या दिखाई देता है ? एक काउंटर जहाँ बैंक का एक कर्मचारी बैठा होता है जो आपके द्वारा दिए गए काम को पूरा करता हैं जैसे नगद रूपये जमा करना, नगद रूपये निकलना, पासबुक की एंट्री करवाना, RTGS-NEFT करना आपका चेक जमा करना आदि ये कार्य जो करता है वह लिपिक यानि क्लर्क होता है | जो कार्य क्लर्क द्वारा किया जाता हैं वह अधिकारी के पास पास होने जाता हैं |
बैंक क्लर्क के लिए शैक्षणिक योग्यता Qualification for bank clerk
राष्ट्रीकृत (Nationalise Bank) जैसे SBI, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र, सेंट्रलबैंक आदि में क्लर्क बनने के लिए आपको कम से कम ग्रेजुएशन कम्पलीट करना होगा | आप किसी भी विषय में अपना ग्रेजुएशन पूरा करके बैंक क्लर्क की एग्जाम दे सकते हैं| इसके आलावा आप जिस राज्य से परीक्षा दे रहें हैं आपको वहां की लोकल लैंग्वेज (हिन्दी, गुजरती, मराठी) आना चाहिए |
चूँकि आजकल बैंकों में हर कार्य कंप्यूटर की मदद से ही होता हैं तो आपको कंप्यूटर कार्य में भी परिपूर्ण होना चाहियें | हालाँकि बैंक किसी तरह का कंप्यूटर कौर्स या कोई सर्टिफिकेट नहीं मांगती हैं फिर भी आपको कंप्यूटर का अच्छा नॉलेज होना जरुरी हैं |
Age limit : बैंक क्लर्क के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपकी age 20-28 वर्ष होना चाहिए | age limit में OBC को 3 वर्ष ST, SC को 5 वर्ष एवं विकलांग को 10 वर्ष की छुट हैं | इसके आलावा पूर्व सैनिक, विधवा आदि के लिए छुट का प्रावधान हैं |
बैंक में क्लर्क बनने के लिए क्या करें, आईबीपीएस की जानकारी
IBPS यानि इन्स्टिटूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन एक बोर्ड हैं जो हर वर्ष बैंक में क्लर्क एवं PO के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन करता हैं | यदि आप भी ऊपर बताई गई एजुकेशन क्वालिफिकेशन को पूरा करते हैं तो आप IBPS क्लर्क की एग्जाम दे सकते हैं | IBPS भारत में राष्ट्रीकृत बैंकें जिसे आप सरकारी बैंक के नाम से भी जानते हैं में भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षाओं का आयोजन करता हैं किन्तु State bank of India (SBI) अपने कर्मचारियों की भर्ती के लिए खुद परीक्षाओं का आयोजन करती हैं |
यदि आप भी बैंक में क्लर्क बनना चाहते हैं तो समय समय पर रोजगार समाचार एवं IBPS की वेबसाइट पर विजिट करते रहें |
समय का रखें ध्यान : बैंक क्लर्क की परीक्षा में पूरा खेल समय का होता हैं | अतः आपको तय समय में पूरा पेपर करना होता हैं इसलिए इस हिसाब से योजना बनायें |
आप हमारी अन्य पोस्ट भी पढ़ सकते हैं :
- BA क्या होता है |
- B.com क्या होता हैं |
- एसएससी क्या हैं जानकारी हिन्दी में
- सोफ्त्वर इंजिनियर कैसे बनें ?
एस.बी.आई. में निकली 8301 क्लर्क के पदों पर भर्ती
बैंक क्लर्क एग्जाम के लिए क्या पढ़ें ?
बैंक क्लर्क एग्जाम में सामान्यतः Maths, Reasoning, Computer awareness, General knowledge के question पूछे जाते हैं |
- Maths : यह एक ऐसा विषय हैं जो कई लोगों को बहुत आसान लगता हैं एवं कई लोगों को बहुत कठिन | आप बैंक क्लर्क तैयारी की कोई बुक खरीदें एवं उसमें दिए गए सवालों को समझने की कोशिश करें एवं इसका अभ्यास करते रहें |
- Reasoning : यह एक इंटरेस्टिंग विषय हैं, जब आप एक बार इसको समझ लेंगे तो आपको खुद ही इसके question को solve कर सकेंगे इसमें भी अभ्यास की बहुत जरुरत हैं |
- Computer awareness : यदि आप कंप्यूटर का कोई कौर्स कर चुके हैं या कंप्यूटर की कार्य प्रणाली जैसे input-output आदि को समझते हैं तो आपको इस subject में ज्यादा चिंतिंत होने की जरुरत नहीं हैं | कुछ basic प्रोग्राम जिनकी आपको जानकारी होना चाहिए वो हैं MS office (Word, excel, PPT) email, internet आदि |
- English : English एक महत्वपूर्ण विषय हैं यदि आप हिन्दी माध्यम के छात्र हैं तो आपको इसमें काफी मेहनत करना होगी| इसके लिए हो सके तो आप किसी coaching या english class की मदद ले सकते हैं |
आप इन्टरनेट की मदद से भी बैंक क्लर्क की तैयारी कर सकते हैं | ऐसी सेकड़ों वेबसाइट हैं जो ऑनलाइन बैंक क्लर्क की तैयारी करवाती हैं | आप youtube के माध्यम से भी विडियो देख कर कर सकते हैं |
“बैंक में क्लर्क बनने के लिए क्या करें आईबीपीएस की जानकारी” यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमे जरुर बताएं कमेंट के माध्यम से | आप हमसे इस विषय में या किसी अन्य विषय के बारे में भी कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं या हमे facebook एवं twitter से जुड़ सकते हैं |
11th May 2017 @ 9:11 pm
Sir mujhe bataiye nai bank clerk ki taiyari kon c book se karu
12th May 2017 @ 4:04 am
क्लर्क या पी.ओ.
29th May 2017 @ 5:13 am
Bank Clerk ki taiyari ke liye koi best book sir please suggest me
And this post is very important and knowledge ful so is ke liye very very thanks.
30th May 2017 @ 3:53 am
धन्यवाद इन्द्रजीत जी ! आप किसी बुक के सहारे बैंक कि तैयारी ना करें मेरा सुझाव है कि आप किसी कोचिंग को जॉइन करें |
2nd August 2017 @ 6:19 pm
B.com kisi higher college se karna chahiye ki average college se please answer de
2nd August 2017 @ 6:29 pm
Kahi se bhi kar sakte hai aisa kuch nahi hai ki aap kisi acche college se karenge to uska jyada fayda hoga.
7th August 2017 @ 5:19 am
Kya +2 kr k bank k clerk k paper diay jaatay hai ya or b kuch kr na pad ta hai or aam clerk ki pay kitni ho ti hai
7th August 2017 @ 3:56 pm
Clerk Banne ke liye apko graduation Karrna hogi aur aaj ki date me new clerk bank ko 22000 ke karib starting salary milti hai.
20th August 2017 @ 2:21 pm
Sir mai abhi s.y b.com me hu toh abhi mai Clark ka exam de sakta hu? ?
20th August 2017 @ 3:38 pm
B Com pura hone ke baad he de sakte ho.
4th November 2017 @ 5:13 am
सर मै बी ए सेकेंड इयर में पढ़ रहा हूँ मै बैंक में क्लर्क बनना चाहता हूँ . बी. ए. का डीग्री क्लर्क के पोस्ट के लिए उचित रहेगा ?
4th November 2017 @ 1:39 pm
Ji jarur aap BA karne ke baad IBPS de sakte hai.
28th January 2018 @ 6:02 am
Sir clark ki exam ke liye 12th me kitne persantage chahiye?
28th January 2018 @ 7:12 am
Sirf graduation hona jaruri hai.
4th November 2017 @ 5:18 am
सर मै इंग्लिश और कंप्यूटर का भी कोर्स कर चुका हूँ
6th March 2018 @ 3:16 pm
Sir meri b.com complete hai par 40percent hai kya mai apply kar sakti hu
7th March 2018 @ 9:58 am
Jee jarur kar sakti ho.
22nd March 2018 @ 4:55 pm
Sir b com graduate ke bad bank me nokri k se paye uske bare me kuch bataye
27th May 2018 @ 9:55 am
सर जी 2 सवाल के जवाब दो..
1. सरकारी बैंक में डायरेक्ट कैशियर भर्ती नहीं होती है क्या ?
2. कैशियर पर पर कैसे जा सकते है ?
27th May 2018 @ 1:47 pm
@Rekha बैंक में IBPS के द्वारा क्लर्क की भर्ती होती है, और क्लर्क और कैशीयर एक ही होते है।
30th June 2018 @ 2:19 pm
Sir bank m clerk ki post m kitne test hote hai
30th June 2018 @ 3:33 pm
2
3rd July 2018 @ 7:47 pm
Sir banking ke course k liy total kitni fees lg skti h…
4th July 2018 @ 1:55 am
Banking course jaise koi chij hoti nahi hai aapko sirf IBPS ki taiyari karna hoti hai aur uski fees bahut kam he hote hai jo aap aasani se pay kar sakti hai. Thanksa & Best of luck.
4th July 2018 @ 3:46 pm
Sir mera date of birth 05-04-1981 hai mai bcom say graduate hu sir mai ek samvida par a/c tent par hu sir mai government may noukri karna ab chaah rhu hu
4th July 2018 @ 6:54 pm
Tiwari ji aapki age jyada ho gai hai ab aap Govt Job ke liye apply nahi kar sakoge.
4th December 2018 @ 10:17 pm
sir mai open se b.a program second year kar rahi hu to mai ibps kapaper de sakti hu.
6th December 2018 @ 12:47 am
Jee haa aap IBPS de sakti hai lekin B.Pharma pura hone ke baad.
5th December 2018 @ 9:58 pm
please reply
15th December 2018 @ 3:52 pm
Sir Mera Ba 1st year me 41%hai aur 2nd year me 39%hai aur 3rd 50%hai to kya me bank me clerk ki tayri kar sakte hu sir
15th December 2018 @ 3:53 pm
Jee han aap apply kar sakti hai
बैंक पीओ और क्लर्क के करियर में क्या अंतर है ? - Career in Hindi %
2nd October 2020 @ 8:23 pm
[…] अधिक जानने के लिए यह पोस्ट पढ़े : बैंक क्लर्क क्या होता है ? […]
SSC क्या होता है पूरी जानकारी - Career in Hindi
17th October 2020 @ 8:12 pm
[…] के लिए कर्मचारियों की भर्ती करता हैं (बैंक क्लर्क कैसे बनें ) अगर आप केंद्र सरकार के अधीन सरकारी […]
7th November 2020 @ 1:19 am
आदरणीय शर्मा जी, 27 अक्टूबर 2020 को दैनिक जागरण (कानपुर संस्करण) के पृष्ठ सं.09 पर इंस्टीट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन द्वारा 2020-21 के लिए ग्रामीण बैंक में लिपिकों तथा प्रोबेशनरी अधिकारी की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गये हैं| जिसका शुल्क 800 रुपये है| क्या यह सही है? क्योंकि आपने IBPS का फुल फॉर्म इण्डियन बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन बोर्ड बताया है| जबकि इस संस्था का नाम इंस्टीट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (INSTITUTE OF BANKING PRSONNEL SELECTION) है| कृपया उचित मार्गदर्शन करने की कृपा करें|
9th November 2020 @ 7:49 am
@दीपकुमार शुक्ल जी आपका बहुत बहुत धन्यवाद हमारा ध्यान इस ओर इंगित करने के लिए । आपके द्वारा बताई गई गलती को सुधार लिया गया है ।
धन्यवाद !