देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) इंदौर, कौर्स की जानकारी
Hello friends, स्वागत हैं आपका आपकी अपनी करियर से जुड़ी जानकारी देने वाली इस वेबसाइट careerinhindi.com में | हाल ही में 12th के नतीजे घोषित हुए हैं एवं कुछ होने वाले हैं ऐसे में उन छात्रों जो 12th पास कर चुकें हैं, के मन में सबसे ज्यादा उत्सुकता कॉलेज में प्रवेश लेने एवं कौर्स चुनने की होती हैं | आइये आज इस पोस्ट “देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) इंदौर, कौर्स की जानकारी” के माध्यम से जानने का प्रयास करते हैं कि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय द्वारा कौनसे कौनसे कौर्स कराये जाते हैं |
अगर आप इंदौर या इंदौर के आस पास के शहरों या गावों में रहते हैं तो यह पोस्ट आपके ही लिए हैं | यहाँ आप 12th के बाद देवी अहिल्या विश्वविद्यालय द्वारा होने वाले कौर्स की पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे |
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) इंदौर, संक्षिप्त परिचय
सन 1964 में इंदौर विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी जिसे सन 1988 में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का नाम दिया गया आज यह मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी में से एक हैं | यह विश्वविद्यालय मध्यप्रदेश के इंदौर में स्थित हैं | इंदौर एवं इसके आस पास के शहर जैसे धार, झाबुआ, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर एवं अलीराजपुर तक के सरकारी एवं गैर सरकारी कॉलेज इसी विश्वविद्यालय से सम्बंद रखते हैं | देवी अहिल्या विश्वविद्यालय एवं उससे सम्बंधित कॉलेजों में 1,00,000 से अधिक छात्र अध्यनरत हैं |
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) इंदौर, कौर्स की जानकारी
कला (Arts)
- बैचलर ऑफ़ आर्ट [BA]
- बैचलर ऑफ़ आर्ट (शिक्षा)
- बैचलर ऑफ़ सोशल वर्क [B.S.W.]
- बैचलर ऑफ़ लाइब्रेरी [B.Lib]
वाणिज्य (Commerce)
- बैचलर ऑफ़ कॉमर्स [B.com]
- बैचलर ऑफ़ कॉमर्स, कंप्यूटर एप्लीकेशन [B.Com. Computer Application]
- बैचलर ऑफ़ कॉमर्स, एकाउंटिंग एवं टेक्स [B.Com Accounting & taxation]
विज्ञानं (Science)
- बैचलर ऑफ़ साइंस [B.Sc]
- बैचलर ऑफ़ साइंस, कंप्यूटर साइंस [B.Sc CS]
- बैचलर ऑफ़ साइंस, कंप्यूटर मेंटेनेंस & इलेक्ट्रॉनिक्स [B.Sc computer maintenance & electronics]
- बैचलर ऑफ़ साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स [B.Sc electronics]
- बैचलर ऑफ़ साइंस, लाइफ साइंस [B.Sc Life Science]
कृषि (Agriculture)
- बैचलर ऑफ़ साइंस, फिशरीज
चिकित्सा (Medical)
- बैचलर ऑफ़ साइंस, बायोटेक्नोलॉजी [B.Sc. Biotechnology]
- बैचलर ऑफ़ साइंस, माइक्रोबायोलॉजी [B.Sc. Microbiology]
- बैचलर ऑफ़ साइंस, बायोकेमिस्ट्री [B.Sc. Biochemistry]
- बैचलर ऑफ़ साइंस, बायो इन्फार्मेटिक्स [B.Sc. Bio Informatics]
- बैचलर ऑफ़ साइंस, फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री [B.Sc. Pharmaceutical Chemistry]
सूचना प्रोद्योगिकी (Information Technology)
- बैचलर ऑफ़ कंप्यूटर एप्लीकेशन [BCA]
- बैचलर ऑफ़ साइंस, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी [B.Sc. IT]
इंजीनियरिंग (Engineer)
- बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग [B.E. Civil]
- बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस [B.E. CS]
- बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग, मैकेनिकल [B.E. Mechanical]
- बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलिकॉम [B.E. Elc]
प्रबंध (Management)
- बैचलर ऑफ़ बिज़नस एडमिनिस्ट्रेशन [BBA]
लॉ (Law)
- एल.एल.बी. [LLB]
- डिप्लोमा इन लेबर लॉ
अन्य (Others)
- डिप्लोमा इन इंटीरियर डिजाईन
- डिप्लोमा इन योग
इसके आलावा ऐसे और भी कुछ कौर्स हैं जो आप 12th के बाद देवी अहिल्या बाई होलकर कॉलेज से कर सकते हैं | जैसा कि हमें ऊपर बताया है की यह यूनिवर्सिटी मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में हैं और इंदौर और उसके आस पास के कुछ जिले के कॉलेजों से आप यह कौर्स कर सकते हैं | हालाँकि हर कॉलेज में उपरोक्त कौर्स उपलब्ध नहीं हो सकते अतः आप अपने नजदीकी कॉलेज जो DAVV से affiliated हो में पता कर सकते हैं |
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) इंदौर, पता, फ़ोन, फैक्स, मोबाइल, वेबसाइट
आप इन कौर्स से जुड़ी अन्य किसी जानकारी के लिए यूनिवर्सिटी में संपर्क कर सकते हैं |
नालंदा केम्पस, रविन्द्र नाथ टैगोर मार्ग
छोटी ग्वाल टोली, इंदौर – 452001
मध्यप्रदेश
फ़ोन : 0731 252 7532
ईमेल : [email protected]
अधिकारिक वेबसाइट : http://www.dauniv.ac.in/
आज की यह पोस्ट “देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) इंदौर, कौर्स की जानकारी” आपको कैसी लगी हमें कमेंट में जरुर बताएं | करियर से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट की अन्य पोस्ट भी पढ़ सकते हैं एवं हमारा facebook page लाइक करना ना भूलें |
20th June 2018 @ 1:26 pm
Very nice information
20th June 2018 @ 5:38 pm
Thanks Tapas